Friday 05-Dec-2025

सोनपुर के पहले भव्य प्ले स्कूल स्प्राउट्स का वृंदावन कालोनी में शुभारंभ

सोनपुर के पहले   भव्य प्ले स्कूल स्प्राउट्स का वृंदावन कालोनी में शुभारंभ

वृंदावन कालोनी के वार्ड नंबर 6 में भव्य प्ले स्कूल स्प्राउट्स का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैय्यद शमायल अहमद (नेशनल प्रेसीडेंट प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन) ने किया। इस मौके पर शमायल अहमद ने कहा कि प्री स्कूल बच्चों की शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व की बुनियाद होती है, यह नींव जितनी ठोस होगी, भविष्य उतना ही उज्जवल होगा।

स्कूल के चेयरमैन राजेश कुमार, प्रबंधन से जुड़े विजयेन्द्र कुमार ने स्थानीय अभिभावकों का स्वागत किया। बता दें कि राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में पूर्व से ही सीनियर सेकेंडरी हेरिटेज पब्लिक स्कूल और हेरिटेज प्री स्कूल संचालित हो रहे हैं।

impact add1

स्प्राउट्स प्ले स्कूल के चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि सोनपुर में प्ले स्कूल का अभाव था, उस कमी को पूरा करने और अभिभावकों के विश्वास को ध्यान में रखते हुये सारी सुविधाओं के साथ यह प्ले स्कूल खोला गया है। उनका उद्देश्य है कि अच्छा इंसान बनने की शुरुआत पहले कदम से होती है। बचपन से ही अच्छा संस्कार देना बच्चों को जरुरी है।

प्रबंधन से जुड़े विजयेन्द्र कुमार ने कहा कि स्प्राउट्स प्ले स्कूल में इंटरैक्टिव पैनल लगाया गया है, इनडोर, आउटडोर प्ले स्टेशन, रनिंग ट्रैक भी है, साथ ही बच्चों के खेलने के लिए बड़ा खेल का मैदान भी है।