Saturday 19-Sep-2026

कांस्टेबल पत्नी और 2 बच्चों समेत 4 लोगों की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, भागलपुर सरकारी क्वार्टर में मिले 5 शव

कांस्टेबल पत्नी और 2 बच्चों समेत 4 लोगों की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, भागलपुर सरकारी क्वार्टर में मिले 5 शव

भागलपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस लाइव के सरकारी क्वार्टर में सिपाही के पति ने चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या करने के बाद दो बच्चों को भी मार डाला। चार लोगों की निर्मम हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। मंगलवार की सुबह सनसनीखेज वारदात की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

मृतक सिपाही की पहचान नीतू कुमारी के रूप में हुई है। महिला अपनी मां और दो बच्चों के साथ वहां रहती था। आज सुबह कमरे से उसके पति समेत 5 लोगों के शव मिले हैं। पुलिस के मुताबिक शवों को देखकर लगता है कि नीतू के पति ने पहले पत्नी, दोनों बच्चे और सास की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6