Saturday 19-Sep-2026

भारी कष्ट है, खैर समय बलवान होता है; अश्विनी चौबे का छलका दर्द, नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी

भारी कष्ट है, खैर समय बलवान होता है; अश्विनी चौबे का छलका दर्द, नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौबे ने बिहार स्वास्थ विभाग के कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी नाराजगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे भागलपुर के नागरिक होने के बावजूद आमंत्रण नहीं दिया गया, इसके लिए भारी कष्ट है। खैर समय बलवान होता है।

दरअसल, भागलपुर में नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को नहीं बुलाया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की। अश्विनी चौबे ने अपने पत्र में लिखा है कि इस शुभ अवसर पर भागलपुर के नागरिक के तौर पर मुझे आमंत्रित तक नहीं किया गया, जिसका मुझे बेहद दुख है। वैसे भी समय बड़ा बलवान होता है।

impact add2

वहीं अश्विनी चौबे ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह भी ये लिखा कि मेरे विशेष प्रयास से ही यह अस्पताल बना सका है। इसके अलावा भागलपुर में बने नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बाहर अश्विनी चौबे की एक होर्डिंग भी लगाई गई है, जिसमें लिखा है कि अश्विनी चौबे के प्रयास से ही यह अस्पताल बना है। इसमें अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे और अन्य बीजेपी नेताओं की तस्वीर लगाई गई है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3