Thursday 14-May-2026

जमुई में डबल मर्डर, मां और बेटे की निर्मम हत्या; पति पर लगा आरोप

जमुई में डबल मर्डर,  मां और बेटे की निर्मम हत्या; पति पर लगा आरोप

बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक महिला और उसके पुत्र की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परांची गांव निवासी महेश दास की पत्नी सुनीता देवी (28) की चाकू मारकर हत्या की गयी है, वहीं उसके पुत्र ऋतिक कुमार (07) की गला दबाकर हत्या की गयी है। मौके से हत्या में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सुनीता देवी के मायका वाले ने महेश दास पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में सुनीता देवी के पति महेश दास उसकी सास को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।