Wednesday 05-Aug-2026

खगड़िया में मर्डर, पूजा के लिए फूल तोड़ रहे रिटायर्ड CRPF जवान के सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत

खगड़िया में मर्डर, पूजा के लिए फूल तोड़ रहे रिटायर्ड CRPF जवान के सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत

खगड़िया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के खगड़िया जिले में बुधार को मनबढ़ अपराधियों ने रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव की है। मृतक की पहचान डुमरिया बुजुर्ग गांव के विधान चंद्र मिश्र के रूप मे हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि विधान चंद्र मिश्र अपने घर के पास पूजा करने के लिए फुल तोड़ रहे थे, तभी अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही रिटायर्ड जवान की मौत हो गई।

मृतक विधान चंद्र मिश्र के भाई धनंजय मिश्र ने बताया कि सुबह मेरा भाई पूजा के लिए फुल तोड़ रहा था उसी वक़्त पड़ोसी भवेश मिश्रा और उसके पिता ने साजिश रच कर मेरे भाई को मरवा दिया है। मृतक के भाई धनंजय मिश्र ने बताया कि पूर्व से मेरे भाई का भवेश मिश्रा से जमीन विवाद चल रहा था। पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था, मगर थाने में मामले जाता और रफा दफा हो जाता था।

impact add5

रिटायर्ड जवान के भाई धनंजय मिश्र ने बताया कि कई बार भवेश मिश्रा और उनके सहयोगियों के जरिए मेरे भाई विधान चंद्र मिश्र पर जमीन विवाद के कारण हमला किया गया था, जिसकी लिखित शिकायत मेरे भाई ने परबत्ता थाना साहित एसपी खगड़िया को दिया था। मगर आवेदन पर भी कोई विचार नहीं किया जाता था। इस कारण उन लोगों का मनोबल बढ़ता गया और आज फूल तोड़ने के वक़्त मेरे भाई की हत्या कर दी गई।

वहीं खगड़िया एसपी चन्दन कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की सुबह परबत्ता थाना क्षेत्र डुमरिया बुजुर्ग गांव में एक रिटायर्ड CRPF जवान की गोली मारकर हत्या की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल को भेज दिया गया है। आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। परिजनों की ओर से जिनका नाम आएगा उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3