Thursday 30-Apr-2026

Tag : Bihar crime

Nov 13, 2024

खगड़िया में मर्डर, पूजा के लिए फूल तोड़ रहे रिटायर्ड CRPF जवान के सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत

बिहार के खगड़िया जिले में बुधार को मनबढ़ अपराधियों ने रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव की है। मृतक की पहचान डुमरिया बुजुर्ग गांव के विधान चंद्र मिश्र के रूप मे हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Oct 24, 2024

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, युवक को गोलियों से भूना; बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

Oct 21, 2024

गोपालगंज में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले में लोगों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sep 26, 2024

बिहार के चर्चित मलय हत्याकांड में 5 को उम्रकैद, मां के सामने ही बेटे के सिर में मारी थी गोली; 15 साल बाद आया फैसला

पूर्णिया जिले के चर्चित मलय सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सरसी निवासी बिट्टू सिंह, विक्की सिंह, रमन सिंह, करकू सिंह एवं बजरंग सिंह उर्फ बजरंगी सिंह को हत्या का दोषी करार देकर सजा सुनाई गई। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Sep 17, 2024

मधेपुरा में पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, सड़क पर लेकर घूमने लगा; और फिर...

बिहार के मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र की रामनगर महेश पंचायत के वार्ड-एक पोखरिया टोला में सोमवार को पति ने दबिया से पत्नी पूजा देवी (35 वर्ष) का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

Sep 12, 2024

क्या हो मोदी जी, जंगलराज में मजा आ रहा है ना? RJD ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पीएम पर साधा निशाना

पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य लगातार क्राइम बुलेटिन जारी कर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं। गुरुवार को भी उन्होंने आंकड़ा जारी कर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

Sep 11, 2024

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि अपराधियों के तांडव पर सरकार और एनडीए के नेताओं की चुप्पी उनके जरिए गुंडों, बदमाशों को दिए जा रहे संरक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बिहार की डबल इंजन सरकार अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आखिर और कितनी नरबलि लेती रहेगी?

Sep 09, 2024

तेजस्वी यादव ने BJP नेता की हत्या का CCTV फुटेज किया शेयर, कहा- नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा बिहार

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बीजेपी नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए लिखा कि एनडीए के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त सीएम नीतीश कुमार से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1