Saturday 13-Jun-2026

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने राज्य सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को तेजस्वी यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अपने हाल के दिनों में सत्ता संरक्षित व संपोषित अपराधियों द्वारा अनेक नेताओं सहित सैंकड़ों लोगों की निर्मम हत्या की गयी है तथा तीन सांसदों को 'धमकी’ मिली है। मुख्यमंत्री अपराध और बदहाल विधि व्यवस्था को लेकर बिल्कुल ही बेखबर और बेफिक्र हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि अपराधियों के तांडव पर सरकार और एनडीए के नेताओं की चुप्पी उनके जरिए गुंडों, बदमाशों को दिए जा रहे संरक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बिहार की डबल इंजन सरकार अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आखिर और कितनी नरबलि लेती रहेगी? बता दें कि इन दिनों पिछले दिनों ही दो बीजेपी नेताओं और एक माले नेता की हत्या हुई है। लूट और गोलीबारी की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। इसे लेकर विपक्ष का कहना है कि बिहार की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1