Thursday 30-Apr-2026

तेजस्वी यादव ने BJP नेता की हत्या का CCTV फुटेज किया शेयर, कहा- नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा बिहार

तेजस्वी यादव ने BJP नेता की हत्या का CCTV फुटेज किया शेयर, कहा- नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा बिहार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार तड़के अपराधियों ने बीजेपी नेता श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने एक ओर जहां राज्य सरकार के सुशासन के दावों की पोल खोल दी। वहीं दूसरी ओर विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का एक मौका हाथ लग गया है। बीजेपी नेता की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम से बिहार संभल नहीं रहा है.

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बीजेपी नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए लिखा कि एनडीए के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त सीएम नीतीश कुमार से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है। उन्होंने कहा है कि बिहार में सत्ता संरक्षण में अपराध फल-फूल रहा है। अपराधी जब चाहे, जहां चाहे किसी को भी गोली मारकर भाग जा रहे है। एनडीए के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त सीएम से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है।

वहीं, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध बढ़ रहा है। यही कारण है कि सरकार अपराधियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि किस तरह से प्रशासन के लोग अपराधियों को खुलेआम घटना का अंजाम देने के बाद भी गिरफ्तार नहीं करते हैं। आरजेडी नेता ने कहा कि एनडीए के नेता 2005 से जिस कैसेट का बार-बार बजा रहे हैं, उसका जवाब सदन में हमारे नेता तेजस्वी यादव ने दे दिया था।

impact add5

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5