चेतन आनंद ने पूछा है कि आप (चिराग पासवान) एनडीए में हैं या नहीं? बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए आए शिवहर विधायक चेतन आनंद ने बेहद तीखे लहजे में कहा कि गठबंधन पीक एंड चूज पर नहीं चलता है। मर्दों की तरह गठबंधन होता है।
बिहार विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। एनडीए के खातों में चारों सीट आई है। तरारी में भाजपा ने भाकपा माले को हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं रामगढ़ में भाजपा, बेलागंज में जदयू और इलामगंज में हम के प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
आरजेडी ने जेडीयू और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जेडीयू-बीजेपी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है, ये बेमेल गठबंधन है। उन्होंने कहा कि बस सत्ता की मलाई के लिए ये साथ हैं। सत्ता की मलाई के लिए बीजेपी हर अपमान बर्दाश्त कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में दलितों के घर जलाने की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खडगे ने कहा कि बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बीजेपी नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए लिखा कि एनडीए के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त सीएम नीतीश कुमार से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है।
आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग कभी कोई काम किया था? आज कल देखते हैं बिहार के अखबार में दिल्ली के अखबार में छपता रहता है। वो लोग कोई काम किया है क्या?