Thursday 25-Jun-2026

डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण... नवादा की घटना पर खरगे ने NDA पर बोला हमला; प्रियंका गांधी बोलीं- दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई

डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण... नवादा की घटना पर खरगे ने NDA पर बोला हमला; प्रियंका गांधी बोलीं- दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में दलितों के घर जलाने की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खडगे ने कहा कि बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है। बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में ग़रीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया।

खरगे ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा अब चरम पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी इसको लेकर हमला किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है।

impact add5

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि नवादा में महादलितों के 80 से ज्यादा घरों को जला देने की घटना बेहद खौफनाक और निंदनीय है। दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए इतने बड़े पैमाने पर आतंक मचाकर लोगों को बेघर कर देना यह दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मेरी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए।

यह भी पढ़ें: बिहार के नवादा में दबंगों ने महादलितों के 30 से ज्यादा घरों को फूंका, फायरिंग का भी आरोप

 

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1