Saturday 19-Sep-2026

बिहार के नवादा में दबंगों ने महादलितों के 30 से ज्यादा घरों को फूंका, फायरिंग का भी आरोप

बिहार के नवादा में दबंगों ने महादलितों के 30 से ज्यादा घरों को फूंका, फायरिंग का भी आरोप

नवादा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के नवादा जिले के देदौर गांव के कृष्णानगर टोले में बुधवार की रात दबंगों ने महादलित परिवारों के 30 से ज्यादा घरों को फूंक दिया। इस घटना में महादलितों के मिट्टी, बांस और फूस से बने घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने घरों में आग लगाने के साथ-साथ फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस प्रशासन ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने घटना का प्रथमदृष्टया कारण भूमि विवाद बताया है। नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने 21 घरों को जलाये जाने की पुष्टि की है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि 30 से ज्यादा घर जले हैं।

आगजनी की घटना के मुख्य आरोपित प्राणपुर गांव के नंदू पासवान समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नंदू पासवान समेत पासवान परिवार के सात व चौहान परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रात करीब 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है।

impact add6

बता दें कि कृष्णानगर टोला खुरी नदी किनारे बसा है। यहां मांझी और रविदास जाति के लोग रहते हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे टोले के अधिकतर परिवार घरों के बाहर बैठे थे। पीड़ितों के मुताबिक, बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और और कुछ घरों में आग लगा दी। आग ने धीरे-धीरे अन्य झोड़पियों व मकानों को भी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस, एएसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, डीएम मौके पर पहुंचे।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4