Saturday 13-Jun-2026

मर्दों की तरह गठबंधन होता है, आप NDA में हैं या नहीं? चिराग पासवान पर भड़के चेतन आनंद

मर्दों की तरह गठबंधन होता है, आप NDA में हैं या नहीं? चिराग पासवान पर भड़के चेतन आनंद

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार एनडीए में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पहले बाहुबली आनंद मोहन और अब उनके बेटे और शिवहर सीट से विधायक चेतन आनंद ने चिराग को अपना स्टैंड क्लियर करने के लिए कहा है। चेतन आनंद ने पूछा है कि आप (चिराग पासवान) एनडीए में हैं या नहीं? बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए आए शिवहर विधायक चेतन आनंद ने बेहद तीखे लहजे में कहा कि गठबंधन पीक एंड चूज पर नहीं चलता है। मर्दों की तरह गठबंधन होता है। या तो हम इस पार हैं या उस पार हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी तीन बार टाइम देने के बावजूद वह शिवहर में प्रचार करने नहीं आए थे। चिराग पासवान स्पष्ट करें कि एनडीए में हैं या नहीं, क्योंकि पीक एंड चूज की पॉलिसी दोगलापन हो जाता है।

चेतन आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, वाकई, अब समय आ गया है कि चिराग पासवान स्पष्ट करें कि वे एनडीए में हैं या नहीं? मांझी जी की वजह से सिर्फ एक सीट खाली हुई थी, 'इमामगंज', जहां एनडीए की सबसे बड़ी साख फंस गई थी, जहां दीपा मांझी के सामने जीतेंद्र पासवान खड़े थे और वे 37 हज़ार वोट ले आए! अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इससे पता चलता है कि या तो आप वहां इसलिए नहीं गए क्योंकि आप वोट ट्रांसफर नहीं करवा पाए। या आप चाहते थे कि जीतन राम मांझी जी उनके घर में घुसकर उन्हें पटखनी दें, या फिर आपने जन सुराज से अंदर खाने की 'डील' कर ली थी। याद कीजिए, एक बार मेरे पिता अटल जी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार को बचाने के लिए आगे आए थे और आज जब जरूरत पड़ी तो मैं नीतीश जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बचाने के लिए आगे आया हूं। हम सड़क छाप नहीं हैं. जिंदा कौम के नेता हैं। अमर्यादित भाषा और टिप्पणियां महंगी साबित नहीं होती?

impact add1

क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में बिहार विधानसभा उपचुनाव के दौरान चिराग पासवान ने इमामगंज में चुनाव प्रचार नहीं किया था। हालांकि वहां से एनडीए उम्मीदवार दीपा मांझी चुनाव जीत गईं हैं लेकिन जिस तरह से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले हैं, उससे चर्चा तेज हो गई है कि क्या मांझी से नाराजगी के कारण चिराग के पासवान मतदाता जन सुराज की तरफ शिफ्ट कर गए? वहीं, इसको लेकर पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन और अब चेतन आनंद ने सवाल उठाए हैं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2