Thursday 30-Apr-2026

Bihar by-election result: चारों सीटों पर NDA की जीत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

Bihar by-election result: चारों सीटों पर NDA की जीत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। एनडीए के खातों में चारों सीट आई है। तरारी में भाजपा ने भाकपा माले को हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं रामगढ़ में भाजपा, बेलागंज में जदयू और इलामगंज में हम के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर आए। कम अंतर से वह आगे बढ़ते गए। फाइनल राउंड में वह 1362 वोट से जीत गए। उन्हें 62257 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव रहे। इन्हें 60895 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह रहे। इन्हें 35825 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा रहे। इन्हें 6513 वोट मिले हैं।

तरारी उपचुनाव में आधिकारिक घोषणा हो गई है। तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10612 वोट से जीत चुके हैं। जिला निर्वाचन आयोग ने विशाल प्रशांत तरारी विधानसभा का नया विधायक घोषित कर दिया है। विशाल ने 10612 से भाकपा माले के राजू यादव को हरा दिया। विशाल प्रशांत को 78755 वोट मिले। वहीं भाकपा माले के राजू यादव को 68143 वोट मिले। जनसुराज की किरण देवी 5622 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। 3560 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया।

impact add1

बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। दोनों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। महागठबंधन दूसरे और प्रशांत किशोर की पार्टी को तीसरे नंबर पर जनता ने पहुंचा दिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी इमामगंज से अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मतगणना की शुरुआत में वह पीछे चल रही थी। लेकिन, पांचवे राउंड की गिनती में उन्होंने आगे चल रहे राजद के रोशन मांझी को पछाड़ दिया। इसके लिए लगातार बढ़त बनाईं रहीं। करीब छह हजार वोटों के अंतर से उन्होंने जीत हासिल की। जनसुराज के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी को 72178 वोट मिले। राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51210 वोट मिले। इस तरह मनोरमा देवी ने राजद प्रत्याशी को 20993 मतों से हरा दिया।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1