Thursday 30-Apr-2026

Bihar by election result: बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे? जानिए

Bihar by election result: बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे? जानिए

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

Bihar by election result: बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है। चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के बीच है लेकिन जन सुराज के उम्मीदवारों ने इसे दिलचस्प बना दिया है।

इमामगंज से छठे राउंड में भी दीपा मांझी आगे चल रही हैं। आरजेडी के रोशन कुमार पाचवें राउंड से पीछे हुए हैं। रौशन कुमार को 23,439 वोट मिला है जबकि दीपा मांझी को 24,942 वोट मिला है। जन सुराज के जितेंद्र पासवान भी टक्कर दे रहे हैं। उन्हें 19,071 वोट मिला है।

बेलागंज से चौथे राउंड में जेडीयू की मनोरमा देवी ने आरजेडी को काफी पीछे कर दिया है। उन्हें 25 हजार 408 वोट मिले हैं। आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह 17,532 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जन सुराज के मो. अमजद को 7,126 वोट मिला है।

impact add3

बता दें कि बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने रामगढ़ से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से अशोक सिंह को मैदान में उतारा है। सुशील सिंह कुशवाहा भी इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। तरारी में पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत को भाजपा ने मैदान में उतारा है जबकि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) ने राजू यादव और जन सुराज से किरण सिंह मैदान में हैं।

वहीं, बेलागंज में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी को, राजद ने विश्वनाथ सिंह को और जन सुराज ने मोहम्मद अमजद को मैदान में उतारा है। इसी तरह इमामगंज में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से दीपा मांझी, राजद से रोशन मांझी और जन सुराज से जीतेंद्र पासवान ने चुनाव लड़ा है। इन चार सीटों में से तीन पर महागठबंधन और एक पर राजग का कब्जा है।