Saturday 13-Jun-2026

दो बार गलती की, अब नहीं करूंगा; इधर-उधर नहीं जाऊंगा, RJD पर बरसे नीतीश कुमार

दो बार गलती की, अब नहीं करूंगा; इधर-उधर नहीं जाऊंगा, RJD पर बरसे नीतीश कुमार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुंचे। इस दौरान जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। फिर दोनों नेताओं ने आईजीआईएमएस स्थित आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी से हमारा रिश्ता 1995 से है। पहले वाले क्या करते थे? दो बार इधर-उधर हुए वो गलती हो गई। अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे।

आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग कभी कोई काम किया था? आज कल देखते हैं बिहार के अखबार में दिल्ली के अखबार में छपता रहता है। वो लोग कोई काम किया है क्या? बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो भी काम हुआ है हम लोगों ने मिलकर किया है। उन्होंने कहा कि मेरे आने के पहले अस्पतालों की स्थिति बिहार में खराब थी।

impact add5

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनसे पुराना रिश्ता है। इनका जन्म पटना में ही हुआ है। जेपी नड्डा से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी इच्छा हो बिहार आते रहें। सीएम नीतीश ने कहा कि जेपी नड्डा के पिताजी यहीं रहते थे। जेपी नड्डा बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। मैं जब भी दिल्ली जाता हूं इनसे मिलता हूं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2