Sunday 16-Aug-2026

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, युवक को गोलियों से भूना; बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, युवक को गोलियों से भूना; बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ थाना के बिस्किट फैक्ट्री मोड़ के निवासी सुरेश सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद पांच मोटरसाइकिल सवार अपराधी आराम से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल अमित कुमार को इलाज के लिए एम्स ले जाया जा रहा था। लेकिन, इसी दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

impact add1

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। गोलीबारी की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार एवं फुलवारीशरीफ थाना पुलिस दलबल के साथ मौके वरदात पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

इस संबंध में फुलवारी शरीफ एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। बाइक पर सवार दो लोग थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। उन्हें एम्स में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मोत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3