Friday 19-Jun-2026

गोपालगंज में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

गोपालगंज में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

गोपालगंज, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के गोपालगंज जिले में लोगों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है। बताया गया है कि बाइक सवार अपराधियों ने एक खाद बीज दुकानदार को गोली मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल दुकानदार की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी मुन्नी लाल सिंह के 35 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है।

आनन-फानन में पवन सिंह को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं, घायल पवन कुमार और आक्रोशित लोगों ने एक अपराधी को धर-दबोचा। रस्सी से हाथ पैर बांध दिया। इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गए।

impact add4

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस बीच, एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया। वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस संबंध में जिले के सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि जगदीशपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली मारी गई। जिसके बाद एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यह मामला संदिग्ध है, तफ्तीश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक ठाकुर और घायल पवन कुमार में पहले से ही विवाद चल रहा है। हर एंगल को खंगाला जा रहा है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1