मई के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये की कटौती की है। पटना में अब व्यावसायिक गैस सिलेंडर की नई कीमत 2019.50 रुपये हो गई है। यह कीमत 1 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। बीते तीन महीने में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 51.50 रुपये की कमी की गई है। अप्रैल में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 2038.50 रुपये थी। नौ मार्च को इसकी कीमत 2071 रुपये थी। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कमी नहीं की गई है। अभी इसकी कीमत 901 रुपये है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी के बाद होटल, रेस्तरां संचालकों को राहत मिलेगी।