Saturday 13-Jun-2026

जाने-माने सर्जन डॉ.नरेन्द्र प्रसाद का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

जाने-माने सर्जन डॉ.नरेन्द्र प्रसाद का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

बिहार के प्रसिद्ध सर्जन पद्मश्री डॉ. नरेंद्र प्रसाद (91 वर्षीय) का बुधवार को निधन हो गया। दोपहर 2.40 बजे उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। डॉ.प्रसाद बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ह्रदय संबंधी समस्या भी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है

डॉ. नरेंद्र प्रसाद ने अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से लंबे समय तक मरीजों की सेवा की। इनकी ख्याति देश के साथ-साथ विदेशों में भी रही। इन्हें देश व विदेशों के कई सम्मान प्राप्त हुए। कई पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया। स्वास्थ्य जगत से जुड़े डॉक्टरों के अनुसार, डॉ.नरेन्द्र प्रसाद का निधन चिकित्सा समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ.प्रसाद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र डॉ.आलोक अभिजीत लेप्रोस्कोपिक सर्जन और उनके भतीजे डॉ.दिवाकर तेजस्वी जाने-माने फिजिशियन है।