Tuesday 28-Jul-2026

प्राइवेट स्कूल में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को फ्री शिक्षा, सीनियर सिटीजन को हर महीने 2000 रुपये पेंशन; सरकार बनने से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

प्राइवेट स्कूल में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को फ्री शिक्षा, सीनियर सिटीजन को हर महीने 2000 रुपये पेंशन; सरकार बनने से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ये बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में यदि जन सुराज की सरकार बनी तो 15 साल से कम उम्र के बच्चों की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में फ्री हो जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि किताब और कपड़ों के साथ पढ़ाई का पूरा खर्च सब मुफ्त में होगा। दरअसल, बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना है और प्रशांत किशोर की पार्टी दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि जन सुराज दो अक्टूबर को पार्टी के रूप में तब्दील होगा। इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शुक्रवार को को प्रशांत किशोर की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि यह व्यवस्था सरकारी स्कूलों भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हजार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए कि उन 50 हजार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं? उन्होंने कहा कि हमारा यह संकल्प है कि हम इन्हीं 50 हजार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बनें।

impact add5

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला-पुरुष जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें कम से कम हर महीने 2000 रुपये की पेंशन मिले। उन्होंने पेंशन को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया और कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये देकर क्या वह आप पर कोई एहसान कर रहे हैं? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये में अपना जीवन व्यापन करना नामुमकिन है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3