Saturday 19-Sep-2026

शांभवी चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- जंगलराज और मंगलराज की बात करते हैं तो आप कुछ करिए न...

शांभवी चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- जंगलराज और मंगलराज की बात करते हैं तो आप कुछ करिए न...

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी सोशल मीडिया मंच एक्स पर क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष पर सांसद शांभवी चौधरी ने बड़ा हमला किया है। मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में शांभवी ने कहा कि आप (तेजस्वी यादव) जंगलराज और मंगलराज की बात करते हैं तो आप कुछ करिए न, बैठ कर ट्वीट करने से तो कुछ नहीं होता है। आप तो सोशल मीडिया के राजा बन गए हैं। सोशल मीडिया का नेता बिहार में नहीं चलेगा।

दरअसल, रविवार को राजधानी पटना में लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड की बैठक में सांसद शांभवी चौधरी भी पहुंची थीं। इस दौरान मीडिया ने तेजस्वी यादव की ओर से लगातार अपराध पर दिए जा रहे बयान को लेकर सवाल किया। उसी का जवाब देते हुए शांभवी चौधरी ने तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला।

impact add1

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेता तैयारी में जुट गए हैं। कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव संवाद यात्रा पर निकले थे। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी ने भी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली होने वाली है। इसी को लेकर रविवार को पटना में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6