Saturday 13-Jun-2026

पूर्णिया में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, तनिष्क शो-रूम से करोड़ों की लूट

पूर्णिया में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, तनिष्क शो-रूम से करोड़ों की लूट

पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े तनिष्क शो-रूम में लूट की घटना को अंजाम दिया है। करोड़ों की लूट की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूरे मामले की बारीकि से जांच की जा रही है।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, लूट की यह घटना बहुत ही संगठित तरीके से की गई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

impact add5

मेडिकल हब के रूप में मशहूर लाइन बाजार में तनिष्क शोरूम स्थित है, जो खजांची हाट सहायक थाना के अंतर्गत आता है। तनिष्क में हीरे का एग्जीबिशन पिछले 10 दिनों से चल रहा था। शोरूम के स्टाफ से जानकारी मिली है, जिसके अनुसार ज्यादा मात्रा में डायमंड की लूट हुई है, जिसकी करोड़ों में बताई जा रही है।