Monday 08-Dec-2025

RJD एमएलसी सुनील सिंह की बिहार विधान परिषद से सदस्यता खत्म, CM की मिमिक्री मामले में दोषी करार

RJD एमएलसी सुनील सिंह की बिहार विधान परिषद से सदस्यता खत्म, CM की मिमिक्री मामले में दोषी करार

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता खत्म कर दी गई है। बिहार विधान परिषद के सभापति ने यह फैसला सुनाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के मामले में सुनील सिंह को आचार समिति ने दोषी पाया था। दरअसल, जनवरी महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भरी सदन में नकल (मिमिक्री) करने के बाद आचार समिति में मामला पहुंचा था। मामले में जांच के बाद सुनील सिंह दोषी पाए गए। इससे जुड़ा प्रतिवेदन गुरुवार को परिषद के पटल पर लाया गया था। विधान परिषद की आचार समिति ने राजद के बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील कुमार सिंह की सदस्य की सदस्यता खत्म करने की अनुशंसा की थी।

गौरतलब है कि पिछले विधान मंडल सत्र में सुनील कुमार सिंह ने सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कंमार की मिमिक्री की थी। सुनील सिंह के साथ ही आरजेडी के एमएलसी कारी सोहैब भी थे। दोनों के इस आचरण को अनुचित मानते हुए विधान परिषद की अचार समिति के पास भेजा गया था। बाद में कारी सोहैब ने अपनी गलती मान ली जबकि सुनील सिंह ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ अचार समिति ने अपनी जांच की प्रक्रिया की रिपोर्ट तैयार की थी।

impact add5