काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली रोड शो करने निकले भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह पर प्रशासन की गाज गिरी है। प्रशासन ने उनके विरूद्ध दोनों थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी है।
बताया जाता है कि पवन सिंह मंगलवार को दनवार गांव से चुनाव प्रचार का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने 100 किमी लंबी रोड शो की थी। इस दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में डेहरी एसडीएम के निर्देश पर अकोढ़ीगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अकोढ़ीगोला सीओ निधि ज्योत्सना के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में कहा कि गया है कि रोड शो के लिए पांच वाहन की इजाजत थी। लेकिन एक दर्जन से अधिक वाहन शामिल थे। वाहनों के बीच की दूरी भी कम थी।
बिक्रमगंज में भी सीओ की शिकायत पर पवन सिंह और उसके अभिकर्ता अम्बुज कुमार सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज करायी गई। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सीओ रजत कुमार वर्मा की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि 23 मार्च को रोड शो के दौरान परमिशन से ज्यादा वाहनों का प्रयोग किया गया था। सुपर स्टार द्वारा हूटर का भी प्रयोग किया गया। जिसे नहीं करना था।