उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आज बिहार और बिहारी 'विकसित बिहार' बनाने के संकल्प के साथ 40 की 40 लोकसभा सीट मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए की झोली में डालने को तैयार खड़ा है। बिहार की जनता अब परिवारवादी जमींदारों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के मायाजाल में नहीं फंसने वाली है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग आज भी 1990 से 2005 का वह दौर नहीं भूले हैं जब यहां अपराध और अराजकता का बोलबाला था। देशभर में बिहार और बिहारी जंगलराज के कारण लज्जित और शर्मिंदा महसूस करता था। उस दौर में राज्य के युवाओं के पास दो ही विकल्प थे वे या तो बिहार में रहकर गोली खाने को मजबूर थे या फिर यहां से पलायन कर बाहर गाली सुनने को विवश थे।
उन्होंने कहा कि खुद को गरीबों का मसीहा कहने वाले लालू प्रसाद और उनके परिजनों ने कभी जाति और धर्म के नाम पर गरीबों को आपस में लड़ाया, संगठित अपराध को प्रश्रय दिया तो कभी बलात्कार और नरसंहार करने वाले असामाजिक तत्वों को खुलेआम संरक्षण दिया। जब उससे मन नहीं भरा तो नौकरी का झांसा देकर गरीबों की जमीन और गाढ़ी कमाई को लूटने में जुट गए।