Saturday 13-Jun-2026

बिहार में आसमान से बरस रही आग, स्कूल, आंगमबाड़ी और कोचिंग 8 जून तक बंद

बिहार में आसमान से बरस रही आग, स्कूल, आंगमबाड़ी और कोचिंग 8 जून तक बंद

भीषण गर्मी के कारण बिहार के सभी सरकारी व निजी स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थान 30 मई से आठ जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिलाधिकारियों को इसका आदेश बुधवार को जारी किया है। साथ ही शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

बता दें कि राज्य में झुलसा देने वाली गर्मी की वजह से बेगूसराय, शेखपुरा, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और कटिहार में 80 से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार हो गई है। बीमार छात्र-छात्राओं का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन जिलों में बच्चे बीमार पड़े हैं वहां का तापमान 40 डिग्ऱी से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। गर्मी ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।