Monday 07-Sep-2026

RJD प्रमुख लालू यादव को हार्ट प्राब्लम, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

RJD प्रमुख लालू यादव को हार्ट प्राब्लम, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। गुरुवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि लालू यादव को 10 सितंबर को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों के अनुसार आरजेडी प्रमुख को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

लालू यादव की वर्ष 2014 में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ‘ऐआर्टिक वाल्व’ बदलने की सर्जरी की गई थी। उक्त सर्जरी छह घंटे में हुई थी। वह 2018 और 2023 में स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल आये थे। सूत्रों ने बताया कि लालू यादव को 10 सितंबर, 2024 को डॉ. (संतोष) डोरा और डॉ. तिलक (सुवर्ण) द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिर से भर्ती किया गया था। बता दें कि एंजियोप्लास्टी एक प्रक्रिया है, जिससे हृदय की नसों में रुकावट को दूर किया जाता है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6