Monday 17-Aug-2026

सत्ता पाने का लालू का सपना 2025 में भी टूटेगा, 225 सीटें जीतेगा NDA; सम्राट चौधरी का दावा

सत्ता पाने का लालू का सपना 2025 में भी टूटेगा, 225 सीटें जीतेगा NDA; सम्राट चौधरी का दावा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक बार फिर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। शुक्रवार को बयान जारी कर सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीट पर हार के बाद लालू अपना और कार्यकर्ताओं का दिल बहलाने के लिए 2025 में सत्ता पाने की बात कर रहे हैं। वे तो 18 साल से सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं और 2025 में भी उनका यह सपना टूटने वाला है। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि 2025 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 सीट जीत कर शानदार वापसी करेगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में 15 साल तक बूथ लूट कर लोकतंत्र की हत्या की जाती थी और मतपेटी से लालू का जिन्न निकलने का जश्न मनाया जाता था। ईवीएम ने यह सब खेला बंद कर दिया, इसलिए उनकी दाल नहीं गल रही है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी राज में बूथ लूट और चुनावी हिंसा के बल पर सत्ता हथियायी जाती थी, इसलिए महागठबंधन बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहता है।

impact add3

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू चुनाव हारने पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की दलील देते हैं। विपक्ष के ऐसे कुतर्क चुनाव आयोग के बाद सुप्रीम कोर्ट भी खारिज कर चुका है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2