Wednesday 29-Apr-2026

Tag : Samrat chaudhary

Nov 29, 2024

सत्ता पाने का लालू का सपना 2025 में भी टूटेगा, 225 सीटें जीतेगा NDA; सम्राट चौधरी का दावा

सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीट पर हार के बाद लालू अपना और कार्यकर्ताओं का दिल बहलाने के लिए 2025 में सत्ता पाने की बात कर रहे हैं। वे तो 18 साल से सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं और 2025 में भी उनका यह सपना टूटने वाला है।

Nov 20, 2024

लालू राज में नहीं बना एक भी स्टेडियम, खिलाड़ियों को भी पलायन करना पड़ा: सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि उस दौर में मजदूरों, व्यापारियों और छात्रों को ही नहीं, होनहार खिलाड़ियों को भी पलायन करना पड़ा था। राज्य में 2005 तक न कोई नया स्टेडियम बना, न नई प्रतिभाओं के लिए माहौल बना। पटना का मोइनुलहक स्टेडियम भी लालू-राबड़ी सरकार की अनदेखी के चलते जर्जर हो गया।

Nov 19, 2024

तेलंगाना में अडाणी की उतारते हैं आरती, महाराष्ट्र में देते हैं गाली; सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को बयान जारी कर सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में निवेश के लिए अडाणी की आरती उतारते हैं, जबकि महाराष्ट्र में उसी उद्योग समूह को गाली देते हैं।

Nov 16, 2024

छठ गीतों ने शारदा सिन्हा को अमरता प्रदान की: सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश-दुनिया में बसे करोड़ों बिहारी जब तक लोकपर्व छठ मनाते रहेंगे, तब तक शारदा सिन्हा और उनके गाये गीत अमर रहेंगे। छठी मइया ने उन्हें अमरता प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में एनडीए सरकार ने शारदा सिन्हा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान कर बिहार के लोक-संगीत में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान किया।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3