Monday 08-Dec-2025

वह तो खुद एक समस्या हैं, बीजेपी मंत्री के निशाने पर तेजस्वी; राहुल गांधी से कहा- बतानी पड़ेगी जाति

वह तो खुद एक समस्या हैं, बीजेपी मंत्री के निशाने पर तेजस्वी; राहुल गांधी से कहा- बतानी पड़ेगी जाति

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की गुरुवार को जनता दरबार लगाया गया, जहां बीजेपी कोटे के मंत्री संतोष सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो खुद एक समस्या हैं। यात्रा करके जनता की समस्या क्या सुनेंगे। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो अब उन्हें बताना पड़ेगा कि वह किस जाति से हैं।

बता दें 15 अगस्त के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनता की समस्या को लेकर बिहार के जिलों में यात्रा करने की घोषणा की है। इस पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि तेजस्वी के बारे में तो मैं बहुत कुछ नहीं कहूंगा। अब तेजस्वी अपने आप में खुद ही एक समस्या हैं। वह दूसरों की समस्या का क्या समाधान करेंगें। वह अपनी समस्या का समाधान करने में लगे हैं, इस बात को पूरे बिहार के लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि यह नौटंकी करने से कोई फायदा नहीं है। बिहार की 14 करोड़ जनता जानती है कि तेजस्वी यादव किस समस्या के लिए घूम रहे हैं। जब-जब चुनाव आता है या चुनाव आने का समय रहता है तो उनको जनता की याद आती है(

impact add5

वहीं संतोष सिंह ने लोकसभा में उठे जातीय गणना को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को अपनी जाति का सर्टिफिकेट देना ही पड़ेगा। चूंकी भारत में रहना है तो उनको सर्टिफिकेट देना पड़ेगा, क्योंकि उनका मामा घर इटली में है और इटली में पता नहीं किस जाति में है। वहां हिंदू रहते हैं या नहीं रहते हैं। भगवान जाने या किस जाति के लोग रहते हैं। तो अच्छा होगा कि राहुल गांधी इस देश की जनता को अपनी जाति का सर्टिफिकेट दें और बता दें कि हम इस जाति में हैं और इस धर्म को मानते हैं।