Monday 24-Aug-2026

महाप्रबंधक ने किया पाटलिपुत्र-कर्पूरीग्राम रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

महाप्रबंधक ने किया पाटलिपुत्र-कर्पूरीग्राम रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

पटना, मलय ओझा

पूर्व मध्य रेल में योगदान के बाद से ही पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एक्शन में हैं। छुट्टियों के दिन में ट्रेनों के इंजन में बैठकर रेल संरक्षा और रेलवे अवसंरचनात्मक खामी की जांच कर रहे हैं। अफसरों को सजग कर रहे हैं और कर्मचारियों का प्रोत्साहन। कड़क छवि के अफसर के रूप में चर्चित छत्रसाल सिंह लगातार दौरे पर हैं। वे जोन की जरूरतों को समझने में लगे हैं साथ ही खुद सक्रिय रहकर अपने अफसरों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को पाटलिपुत्र-कर्पूरीग्राम (वाया नारायणपुर अनंत) रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने इस रेलखंड के मध्य रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, ओएचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का मुआयना किया।

impact add6

इसी क्रम में महाप्रबंधक कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेल विकास कार्यों का जायज़ा लिया। महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति पर समीक्षा बैठक की एवं संबंधित अधिकारियों को रेल विकास से जुड़े कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ नियत समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।