नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए सात आरोपियों की रिमांड गुरुवार को खत्म हो रही थी। ऐसे में सभी आरोपियों (ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज, जमालुद्दीन, चिंटू, मुकेश, मनीष प्रकाश और आशुतोष)का मेडिकल कराने के बाद पटना के सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सात में से चार आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले में लगातार सीबीआई की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने धनबाद से पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमन सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसे गुरुवार को पटना के सिविल कोर्ट में सीबीआई की टीम ने पेश किया। कुछ दिन पहले ही हजारीबाग के ओवैसी स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन को सीबीआई की टीम ने रिमांड पर रखा था, जिनकी अवधि आज खत्म हुई, जिसके बाद फिर से सीबीआई की टीम ने अमन सिंह सहित इन तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है।
बता दें कि सीबीआई की टीम ने पहले ही हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और एक पत्रकार और मुकेश मनीष प्रकाश और आशुतोष को रिमांड पर लिया था। सीबीआई की टीम के द्वारा मनीष प्रकाश, मुकेश और आशुतोष को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। वहीं अमन सिंह के साथ-साथ वाइस प्रिंसिपल और जमालुद्दीन को चार दिन के रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया गया है।