Monday 24-Aug-2026

मोबाइल टावर को उड़ाने वाला कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 10 सालों से था फरार

मोबाइल टावर को उड़ाने वाला कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 10 सालों से था फरार

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के गया में कुख्यात नक्सली संजय यादव उर्फ रामजन्म यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय यादव पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद मैगरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी। लंबे समय से फरार चल रहे रामजन्म यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि गिरफ्तार नक्सली मैगरा थाना क्षेत्र के नेयकाडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 27 मार्च 2014 को डुमरिया थाना अंतर्गत डुमरिया बाजार में पुरखानचक स्थित मोबाइल टावर उड़ा दिया था। नक्सलियों के द्वारा बम विस्फोट किया गया था। आग भी लगाई गई थी। इस मामले को लेकर डुमरिया थाना में कांड संख्या 14/14 दर्ज की गई थी, जिसमें नक्सली संजय उर्फ रामजन्म भी आरोपी था।

इस संबंध गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इनपुट मिलने के बाद नेयकाडीह में घेराबंदी की गई। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में संजय उर्फ रामजन्म को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1