Monday 07-Sep-2026

पटना में बड़ा हादसा, धार्मिक आयोजन के दौरान गिरी दीवार; 30 से अधिक लोग घायल

पटना में बड़ा हादसा, धार्मिक आयोजन के दौरान गिरी दीवार; 30 से अधिक लोग घायल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम

राजधानी पटना के पुनपुन में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। श्रीपालपुर में पूजा पाठ के दौरान एक पुरानी दीवार गिर गई, जिसके मलबे में करीब 30 से अधिक लोग दब गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को पुनपुन के प्राथमिक अस्पताल भर्ती कराया। हादसे में कई कई लोगों को गंभीर चोट आई है, जिसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रत्येक बुधवार और रविवार को श्रीपालपुर गांव में पूजा पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जाता है। बुधवार को श्रीपालपुर गांव के रामदयाल प्रसाद के मकान में प्रवचन चल रहा था, इसी दौरान एक पुरानी और जर्जर दीवार गिर गई। पीछे बैठे हुए तकरीबन 30 से अधिक लोग दब गये। घायलों में अधिकांश महिलाएं हैं।

impact add5

दीवार गिरने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुनपुन अस्पताल पहुंचाया। जिला प्रशासन अभी इस घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6