Saturday 13-Jun-2026

आरजेडी से मनोज झा और संजय यादव जाएंग राज्यसभा, नामांकन किया

आरजेडी से मनोज झा और संजय यादव जाएंग राज्यसभा, नामांकन किया

राजद के मनोज झा और संजय यादव ने राज्यसभा के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामाकन दाखिल किया। विधानसभा में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी एम अन्य नेता मौजद थे। नामांकन करने के बाद संजय यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा करेंगे। बिहार की जनता और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। लालू परिवार ने मुझ पर भरोसा किया है। पिछले 13 साल से लगा ही नही की अपने परिवार से दूर है। लालू प्रसाद के परिवार से बहुत प्यार मिला है।लालू जी और राबड़ी जी हमारे नामांकन में शामिल हुए इससे बहुत खुशी हुई है। वहीं, मनोज झा ने कहा कि जनता का पक्ष राज्यसभा में रखेंगे। दोनों मिलकर बहुजन की आवाज को बुलंद करेंगे।