Monday 17-Aug-2026

बीजेपी के टिकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ना चाहते थे पवन सिंह, तो फिर कहां खेल बिगाड़ा? भोजपुरी स्टार ने पहली बार किया खुलासा

बीजेपी के टिकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ना चाहते थे पवन सिंह, तो फिर कहां खेल बिगाड़ा? भोजपुरी स्टार ने पहली बार किया खुलासा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। भले ही पवन सिंह चुनाव हार गए थे, लेकिन वो काफी चर्चा में रहे। काराकाट से चुनावी मैदान में उतरने से पहले बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया गया, लेकिन वो ही पीछे हट गए। अब भोजपुरी स्टार ने पहली बार बीजेपी के टिकट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पवन सिंह ने एक यूट्यूब चैनल पर दिए दिए गए इंटरव्यू में बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवन सिंह का बीजेपी से मोहभंग हुआ या अभी भी तमन्ना है? इस सवाल का जवाब देते हुए भोजपुरी स्टार ने कहा कि आज पहली बार मैं बता रहा हूं कि मेरे गाने को मुद्दा बना दिया गया था। मुझसे बताया गया कि पवन सिंह जी ऐसा-ऐसा है। फिर मैंने कहा ठीक है कोई बात नहीं। इंटरव्यू के दौरान एक और सवाल पर कि पवन सिंह आसनसोल से लड़ना नहीं चाहते थे, यह झूठी खबर है? इस पर पवन सिंह ने कहा कि अगर नहीं लड़ना चाहता तो मैं हामी क्यों भरता? कोई प्रेशर तो था नहीं? मनोज भैया (मनोज तिवारी) गाना नहीं गाए हैं, गोरिया बंगाल के दगा दे गईल?

impact add5

गौरतलब है कि पवन सिंह भले काराकाट से चुनाव हार गए लेकिन इस सीट पर एनडीए से चुनावी मैदान में उपेंद्र कुशवाहा को भी नुकसान हुआ था। ना पवन सिंह जीते और ना ही उपेंद्र कुशवाहा की जीत हुई। इस सीट से महाठबंधन से माले उम्मीदवार राजाराम सिंह ने बाजी मार ली।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5