Sunday 14-Jun-2026

गणपति बप्पा मोरया... पटना में गणपति को पहनाया 30 लाख का रत्न जड़ित मुकुट, राम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल

गणपति बप्पा मोरया... पटना में गणपति को पहनाया 30 लाख का रत्न जड़ित मुकुट, राम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

भगवान गणेश के आगमन के साथ दस दिन का गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। बिहार की राजधानी पटना में गणेश चतुर्थी की खास तैयारी की गई है। पटना के कई जगहों पर भगवान गणेश की मूर्ति बैठाई गई है तो वहीं सबसे आकर्षित और भव्य तरीके से गणेश पूजा करने वाले पटना के महाराष्ट्र मंडल पूजा पंडाल में विशेष आयोजन किया गया है।

गणेश चतुर्थी को लेकर महाराष्ट्र मंडल की ओर से इस बार भव्य आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ-साथ पंडाल को भी अनोखा स्वरूप दिया गया है। मूर्ति लाल बाग के राजा की तरह होगी, जिसे मुंबई से मंगाया गया है। गणेश उत्सव को लेकर पटना में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल में पहुंच रहे हैं।

impact add1

महाराष्ट्र मंडल के आयोजक संजय भोसले ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार महाराष्ट्र मंडल गणपति पूजा को लेकर कुछ नया करता है। इस बार सबसे आकर्षक बप्पा का मुकुट है जो पिछले बार 21 लाख का था। इस बार 30 लाख का मुकुट है और स्वर्ण तथा हीरा जड़ित। पिछले वर्ष 5 फीट की प्रतिमा लाई गई थी। इस बार आकर्षक के साथ 6 फीट की प्रतिमा लाई गई है। पूजा पंडाल भी इस बार अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

बता दें कि इस बार शनिवार 7 सितंबर से आगामी 13 सितंबर तक यहां गणेश उत्सव होगा। 13 सितंबर को भव्य जुलूस के साथ बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। इस जुलूस में काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। इस 7 दिनों के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम भी होंगे और कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। इस पूजा पंडाल में काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस को सूचना दी गई है।