Tuesday 25-Aug-2026

बिहार के मुजफ्फरपुर में लगा गिरिराज चौक का बोर्ड, प्रशासन ने कहा- कार्रवाई होगी

बिहार के मुजफ्फरपुर में लगा गिरिराज चौक का बोर्ड, प्रशासन ने कहा- कार्रवाई होगी

मुजफ्फरपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

मुजफ्फरपुर के विख्यात कलमबाग चौक के पास अचानक से गिरिराज चौक का बोर्ड लगा दिया गया है। गिरीराज फैंस क्लब ने बोर्ड लगाने का दावा किया है। इधर, जिला प्रशासन ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। साथ ही कहा है कि इसकी जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

कलमबाग चौक से आगे मोड़ पर गुरुवार को अचानक से गिरिराज चौक का बोर्ड लगा दिया गया। वहां से गुजरने वाले लोग देखकर चर्चा करने लगे कि इस चौक का नाम कब से गिरिराज चौक हो गया है। इसकी कोई सरकारी घोषणा भी नहीं की गई है। वहीं, बोर्ड लगने के संबंध में एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया है।

impact add5

इधर, गिरिराज फैंस क्लब के संरक्षण देवांशु किशोर ने कहा है कि बिहार में गिरिराज सिंह हिंदु हृदय सम्राट हैं, इसलिए स्थानीय लोगों ने चौक को गिरिराज चौक का नाम दिया है। मामले में लोग नगर निगम बोर्ड से आग्रह करेंगे कि वह चौक का नामकरण करने के लिए उचित कदम उठाए।