Saturday 13-Jun-2026

अररिया में उद्घाटन से पहले नदी में समा गया पुल, 12 करोड़ की लागत से बन रहा था ब्रिज

अररिया में उद्घाटन से पहले नदी में समा गया पुल, 12 करोड़ की लागत से बन रहा था ब्रिज

बिहार के अररिया जिले में बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल उद्धाघटन से पहले ही नदी में समा गया। जिस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत हैं, आज सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया।

गौरतलब है कि यह पुल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया, इसके बाद 12 करोड़ की लागत से नदी को किनारे तक को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन विभागीय लापरवाही व संवेदक की अनियमितता पूर्वक कार्य के कारण मंगलवार को पुल बकरा नदी के गर्भ में समा गया।

बता दें कि बकरा नदी व कुर्साकाटा के बीच डोमरा बांध पर इस पुल का निर्माण हो रहा था, उक्त पुल के निर्माण को लेकर हाल के दिनों में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने ले जाकर कार्य दिखाया था। यह बात भी हुई थी कि बाढ़ से पूर्व पुल के और नदी के दोनों साइड में कटावरोधी कार्य किये जायेंगे। ना तो कटावरोधि कार्य हीं हुआ, ना हीं पुल के निर्माण को लेकर संवेदक हीं जवाबदेह हुये।