Saturday 13-Jun-2026

VIDEO: लालू परिवार भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में होगा शामिल, सभी मुंबई के लिए रवाना

VIDEO: लालू परिवार भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में होगा शामिल, सभी मुंबई के लिए रवाना

पटना इंपैक्ट लाइव टीम

Anant Radhika Wedding: उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शुक्रवार, (12 जुलाई) राधिका मर्चेंट के साथ शादी है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान बुलाए गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बिहार से भी कई मेहमानों को शादी में बुलाया गया है। शुक्रवार को लालू परिवार इस शादी में शामिल होने के लिए पटना से मुंबई रवाना हुआ।

लालू यादव और उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी गई हैं। इसके अलावा राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी पटना एयरपोर्ट पर साथ दिखीं। हालांकि तेजस्वी ने मीडिया से बहुत कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि निमंत्रण है, उसमें हम लोग जा रहे हैं। साथ ही पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती भी अपने परिवार के साथ मुंबई गई हैं। जानकारी के अनुसार लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शादी में हिस्सा लेने के लिए गए हैं।

गौरतलब है कि इस शादी में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। बताया जाता है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की यह शादी तीन दिनों तक चलने वाली है। इसकी शुरुआत शुक्रवार (12 जुलाई) को शादी से होगी। इसके बाद शनिवार (13 जुलाई) को शुभ आशीर्वाद (आशीर्वाद समारोह) होगा। फिर 14 जुलाई को मंगल उत्सव (शादी का रिसेप्शन) होगा।