Saturday 19-Sep-2026

बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, दरिंदगी का वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, दरिंदगी का वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सामने आया है। शर्मनाक घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है। गांव के हीं चार किशोरों पर गैंगरैप का आरोप लगा है। आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को कैमरे में कैद किया। इसके बाद बनाए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजन स्थानीय थाना पहुंचे और आवेदन देकर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले 14 वर्षीय पीड़िता किसी काम को लेकर घर से निकली थी। उसी दौरान चारों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। चारों ने उसके साथ गैंग रेप किया और वीडियो बना लिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी चारों आरोपियों ने लड़की को दी।

impact add6

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय स्तर पंचायती करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपियों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मधुबन थाने में आवेदन देकर चार किशोरों पर रेप करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस आरोपियों की पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2