Wednesday 17-Jun-2026

यादव नहीं, गड़रिया हैं लालू... जीतन राम मांझी के बयान पर भड़के RJD प्रमुख, पूछा- ऊ मुसहर हैं क्या?

यादव नहीं, गड़रिया हैं लालू... जीतन राम मांझी के बयान पर भड़के RJD प्रमुख, पूछा- ऊ मुसहर हैं क्या?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली से इलाज करवाने के बाद पटना वापस आते ही लालू अपने पुराने तेवर में दिखे। पटना एयरपोर्ट के बाहर मीडिया के द्वारा जाति को लेकर उठाए गए सवाल पर लालू बमक गए। लालू ने मांझी को उनकी ही जाति को लेकर उनको कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

दरअसल, लालू यादव ने जीतन राम मांझी के उस बयान पर हमला बोला है जिसमे मांझी ने कहा था कि लालू यादव असल में यादव नहीं हैं, वह तो गड़रिया जाति से हैं। मीडिया ने जब आरजेडी प्रमुख से इस बारे में पूछा तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए पूछा कि 'ऊ मुसहर हैं क्या?' वहीं, पाटलिपुत्र से आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी जीतन राम मांझी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री आजकल सभी लोगों को जाति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। ऐसा लगता है कि अब हम सब को मांझी से पूछकर ही कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना होगा।

impact add1

क्या है पूरा मामला?
जीतनराम मांझी ने करते हुए कहा था कि लालू यादव की जाति यादव नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेहद ही तल्ख लहजे में कहा कि मुझे जीतन राम शर्मा कहने वाले तेजस्वी यादव को अपने पिता से पूछना चाहिए कि वो किसके जन्मे हैं। सच तो ये है कि लालू की यादव नहीं, बल्कि गड़रिया है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6