Monday 07-Sep-2026

तेजस्वी यादव पर भड़की जेडीयू, कहा- नीतीश कुमार को किसी के सलाह की जरूरत नहीं

तेजस्वी यादव पर भड़की जेडीयू, कहा- नीतीश कुमार को किसी के सलाह की जरूरत नहीं

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार विधानसभा में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने इसको लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अब जेडीयू ने तेजस्वी पर पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पर्यटन, स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक काफी विकास किया है। जहां तक तेजस्वी यादव की आरक्षण पर टिप्पणी का सवाल है, नीतीश कुमार को किसी सलाह की जरूरत नहीं है।

राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का फैसला कैबिनेट ने किया। निर्णय को पटना उच्च न्यायालय के एक फैसले ने निरस्त कर दिया। अभी हम लोग इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए हुए हैं और हमें फैसले की प्रतीक्षा है। जहां तक तेजस्वी यादव का सवाल है एक बार जरूर कहना चाहूंगा कि सलाह देने के बजाय उन्हें आत्म मंथन करना चाहिए कि बिहार की जनता उनको बार-बार क्यों नकार रही है। चार विधानसभा क्षेत्र में जो ताजा जनादेश मिला है. इसमे पूरी उनकी पार्टी और उनके गठबंधन का सुपड़ा साफ हुआ है।

impact add6

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4