Monday 08-Dec-2025

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की जुबान फिसल गई और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'प्रधानमंत्री' बता दिया। नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में लोगों को नौकरी देने का काम किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सोमवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। जब राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बिहार में नौकरी देने के क्रेडिट लेने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नीतीश कुमार का यह निर्णय था। तेजस्वी यादव तो लूट खसोट, भ्रष्टाचार,परिवारवाद से बाहर निकल ही नहीं सकते हैं। नीतीश कुमार ने अभी बिहार में नौजवानों को जो नौकरी और रोजगार देने का निर्णय लिया है, उसके लिए लोग जय-जयकार कर रहे हैं।

impact add4

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इतनी समझदारी नहीं है कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री ही प्रधान होता है और उन्हीं के आदेश और निर्देश से कोई भी काम होता है. जिस समय ब‍िहार में नौकरियां दी गईं या अभी दी जा रही हैं, उसमें नीतीश कुमार का निर्णय था। बता दें कि दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल होने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। देश के इतिहास में पहली बार हमने विगत वर्ष आज ही के दिन दो नवंबर 2023 की ऐतिहासिक तारीख को रिकॉर्ड बनाते हुए गांधी मैदान से एक राज्य में, एक दिन में, एक विभाग में, एक साथ 1 लाख 20 हज़ार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे." उन्होंने आगे लिखा था कि अगस्त 2022 में सरकार में आने के बाद हमने मात्र 17 महीनों में पांच लाख नियुक्तियां कीं, तथा विभिन्न विभागों में तीन लाख से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया बढ़ाई।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4