Saturday 13-Jun-2026

चाचा NDA में कभी नहीं थे... पशुपति पारस को लेकर ये क्या बोल गए चिराग पासवान?

चाचा NDA में कभी नहीं थे... पशुपति पारस को लेकर ये क्या बोल गए चिराग पासवान?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर हमला बोला है। दरअसल, पत्रकारों ने जब सवाल किया कि पशुपति कुमार पारस जो आपके चाचा है वह कह रहे हैं कि एनडीए से अलग होकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, तो चिराग पासवान ने कहा कि वो कभी भी एनडीए के हिस्सा नहीं थे, ना ही वह लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में थे ना ही वह विधानसभा चुनाव में गठबंधन में थे तो फिर अलग होने की बात कहां से कर रहे हैं। बता दें कि पशुपति पारस लोकसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने के बाद बाद भी खुद को एनडीए का हिस्सा बताया था। 

चिराग पासवान से जब सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं और राजद का कहना है कि युवाओं को रोजगार देने का काम उनलोगों ने शुरू किया था। चिराग ने कहा कि राजद के लोग ऐसे ही कुछ से कुछ बोलते रहते हैं। अगर उनके पास रोजगार देने का कोई तकनीक होता तो लालू यादव का राज, जंगल राज नहीं कहलाता। लालू राज में सबसे ज्यादा पलायन हुआ था। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि कौन बिहार को आगे बढ़ा रहा है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5