Saturday 19-Sep-2026

बिहार में फिर होगा खेला? आरजेडी के दावे से मची खलबली, क्या नीतीश कुमार फिर...?

बिहार में फिर होगा खेला? आरजेडी के दावे से मची खलबली, क्या नीतीश कुमार फिर...?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जब भी किसी मंच या कार्यक्रम में जाते हैं तो एक बात उनके मुंह से अक्सर सुनने को मिल जाता है। सीएम नीतीश कहते हैं कि उनसे गलती हो गई, अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार जब भी इधर-उधर नहीं जाएंगे, गलती हो गई जैसी बात करते हैं तो बिहार के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच जाती है। इस बीच आरजेडी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।

आरजेडी प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब बस इंतजार कीजिए, अगले महीने देखिए बिहार में क्या होगा? दरअसल, भाई वीरेंद्र का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में दो महत्वपूर्ण राज्यों (झारखंड और महाराष्ट्र) के चुनावी परिणाम आने हैं। वहीं बिहार में भी चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने हैं।

impact add2

बता दें कि कई विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर भारतीय जनता पार्टी कुर्सी छोड़ने का दबाव बना रही है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी मंचों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। अब भाई वीरेंद्र के इस दावे में कितना दम है यह तो आने वाला वक्त तय करेगा।