Sunday 12-Jul-2026

मंदिर में चोरी का वीडियो देखिये, पहले हाथ जोड़ा; फिर शिवलिंग से नाग देवता को लेकर हुआ चंपत

मंदिर में चोरी का वीडियो देखिये, पहले हाथ जोड़ा; फिर शिवलिंग से नाग देवता को लेकर हुआ चंपत

छपरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

मंदिरों के अंदर चोरी की घटनाएं होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन हम जो आपको खबर बताने जा रहे हैं, उसे जानकर हैरान हो जाएंगे। मामला बिहार के सारण जिले में मंदिर में घुसे युवक ने पहले भोलेनाथ व नागराज की पूजा की। इसके बाद पलक झपकते ही तांबे का बने नागराज को चुराकर आराम से निकल गया। यह मामला शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बटुकेश्वर नाथ मंदिर से जुड़ा है। मंदिर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पहले मंदिर में घुसा। फिर वह भगवान की हाथ जोड़कर पूजा करने लगा। उसके बाद नागराज को उठाकर चल पड़ा। उसकी सारी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि पूजा करने गये तो देखा कि महादेव के समीप नाग देवता नहीं हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर पता चला कि चोर ने पहले पूजा की। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि नागराज लेकर भागने वाला चोर नशेड़ी है। सूचना पाकर भगवान बाजार थाना पुलिस जांच में जुट गई।

impact add2

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2