Tuesday 14-Apr-2026

तू डाल-डाल, मैं पात-पात... बिहार में शराब तस्करी का तरीका जान हिल जाएगा दिमाग, पुलिस भी हुई हैरान

तू डाल-डाल, मैं पात-पात... बिहार में शराब तस्करी का तरीका जान हिल जाएगा दिमाग, पुलिस भी हुई हैरान

जमुई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार ने सख्ती दिखाई तो शराब तस्कर, तस्करी के अलग-अलग तरीके ढूंढ निकाले। जमुई जिले में उत्पाद पुलिस की टीम को एक बार फिर शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता पाई है। सबसे बड़ी बात है कि पहली बार मधुमक्खी की आड़ में शराब की बड़ी खेप को ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की माने तो शराब की खेप झारखंड के गिरिडीह से हाजीपुर के लिए जा रही थी।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। डुमरी चेक पोस्ट पर जब एक पिकअप वैन का स्कैन किया गया तो उसमें शराब होने की पुष्टि हुई। गाड़ी में शराब की खेप के बाहर मधुमक्खी का कार्टून रखा गया था।

impact add5

उन्होंने बताया कि अगर स्कैनर नहीं होता तो शायद बरामदगी नहीं हो पाती। मधुमक्खी के डर से लोग गाड़ी में सटने से बच रहे थे। उन्होंने बताया कि 65 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है। शराब की मात्रा 600 लीटर के करीब है।