Saturday 13-Jun-2026

नीतीश कुमार को सुशासन के लिए किसी सुझाव की जरूरत नहीं, जेडीयू का सुशील मोदी पर पलटवार

नीतीश कुमार को सुशासन के लिए किसी सुझाव की जरूरत नहीं, जेडीयू का सुशील मोदी पर पलटवार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दिये गये सुझाव पर तीखी प्रतक्रियिा व्यक्त करते हुए आज कहा कि उन्हें किसी से ऐसे सुझाव की जरूरत नहीं है।

जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में सत्ता में आने के बाद से उनकी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है।

जदयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा कानून का शासन सुनश्चिति करने के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के शासन में अपराध करने पर कोई भी कानून के चंगुल से बच नहीं सकता है। विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा मुख्यमंत्री श्री कुमार को वर्ष 2005 वाले फॉर्म में लौटने का सुझाव देने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को किसी से सुझाव लेने की जरूरत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने 2005 वाले फॉर्म में लौटने और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है की जब नीतीश कुमार वर्ष 2005 में सत्ता में आए तब से उन्हें कानून का शासन स्थापित करने और राज्य को 2005 से पहले की अराजकता से बाहर निकलने के लिए जाना जाता था।