Wednesday 22-Apr-2026

टाटा मोटर्स की नई एसयूवी Curvv EV अनन्या एजेंसी में लांच

टाटा मोटर्स की नई एसयूवी Curvv EV अनन्या एजेंसी में लांच

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम

टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता अनन्या आटो एजेंसी प्रा लि में टाटा मोटर्स की नयी एसयूवी कार Curvv EV की लांचिंग बहुत ही उत्साह से की गयी। यह कार भारत की पहली एसयूवी कूपे डिजाइन की कार है। इस मौके पर जीएम अमरजीत कुमार कर्ण ने कहा कि कुपे डिजाइन में प्राय: दुनिया की अग्रणी कंपनी इस डिजाइन में काफी महंगी गाड़ियां बनाती है। टाटा मोटर्स ने देश में पहली बार कुपे डिजाइन की गाड़ी मात्र 17 लाख 49 हजार में लांच कर ग्राहकों का घ्यान रखा है।

टाटा ने इसे दो बैट्री पैक 45 किलोवाट एवं 55 किलोवाट में लांच की है, जो क्रमशः 502 एवं 585 किलोमीटर की रेंज देगी। इस कार की कुछ प्रमुख महत्वपूर्ण फीचर्स जैसे ए डी ए एस लेवल 2, पैनारोमिक सन रुफ,फ्लैश डोर हैंडल, 500 लीटर बूट स्पेश, 12.25 इंच इंफोटेनमेंट, फ्राक स्पेश 11.6 ली, ट्रैफिक साईन रिकग्निशन इसे खास बनाता है।

इस दौरान बैंक आफ इंडिया डी जेड एम ललित विजय नारायण झा,ज्योत्स्ना चौबे, राजीवनगर बैंक आफ इंडिया',एसबी आई चीफ मैनेजर शुभम कुमार, सावन कुमार सिंह, चोला फाईनेंस रोहित कुमार, महिन्द्रा एंड महिंद्रा के प्रभाष कुमार, अनन्या आटो के प्रोपराइटर संजय कुमार, जी एम अनन्या अमरजीत कुमार कर्ण ने फीता काटकर एवं केक काटकर लांचिंग की। इस अवसर पर अनन्या के समस्त लोग उपस्थित हुए।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5